30 दिन में न बनने वाली सड़क जैन समाज के आक्रोश के चलते 3 घंटे में बनकर हुई तैयार
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
इस आंदोलन की रूपरेखा और कमेटी द्वारा तय कर ली गई थी इस संबंध में नगर विधायक राजीव गुंबर महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने अधिकारियों से वार्ता की और इस मामले का समाधान करने के लिए कहा। जैसे ही इसकी जानकारी जिलाधिकारी को मिली तो नगर मजिस्ट्रेट और महापौर डॉ अजय सिंह के साथ निगम के कई अधिकारी स्मार्ट सिटी विकास प्राधिकरण सभी जैन बाग स्थित जैन मंदिर की पहुंचे और कोर कमेटी में शामिल सभी पदाधिकारियों से वार्ता की और खेद व्यक्त करते हुए रातों-रात में सड़क बनाने का वादा किया। इस दौरान पार्षद रवि सैन जैन नीरज शर्मा अनुज जैन अमित जैन दादू पूर्व पार्षद मनोज जैन मानसिंह जैन मौके पर मौजूद रहे।आपको बता दे की कोर कमेटी में शामिल कई श्रद्धालुओं ने भूख हड़ताल करने की भी चेतावनी दे डाली थी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर निगम स्मार्ट सिटी और विकास प्राधिकरण द्वारा रात्रि मैं ही जैन बाग जैन मंदिर की पहुंचे टूटी सड़क का मुआयना किया।इसके बाद कमिश्नर से स्मार्ट सिटी फंड से करने के लिए अनुमति ली गयी। जिसके बाद रात्रि में ही ध्वस्त सड़क का निर्माण कराया गया। सुबह के 7:00 बजे तक सड़क बनाकर तैयार हो गई थी। आज जब वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा की समापन यात्रा प्रारंभ हुई तो सड़क का नव निर्माण देख हर किसी का मन प्रफुल्लित हो गया। आज महोत्सव यात्रा में जिलाधिकारी नगर विधायक और महापौर समेत स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया गया। और महापौर डॉ अजय सिंह का फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया
0 टिप्पणियाँ