यूपी बैंक इम्पलाइज के त्रैवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- यू.पी. बैंक इम्प्लाईज यूनियन जिले का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस दौरान आगामी 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। जीपीओ रोड़ स्थित एक होटल के सभागार में यू.पी. बैंक इम्प्लाईज यूनियन, जनपद की त्रैवार्षिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन के आगामी तीन वर्षों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए जिनमें अतुल चोपड़ा को अध्यक्ष, संजय कुमार, अजय कर्णवाल एवं वीर कुमार जैन को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार जैन को सचिव, राहुल कपिल को संयुक्त सचिव,.राकेश राठौर को कोषाध्यक्ष, नावेद अली खाँ को आडिटर, कविता को महिला संयोजिका चुना गया। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों ने आगामी 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया।ने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
0 टिप्पणियाँ