बेखौफ चोरों का आतंक, घर के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं।ताज़ा मामले में बेखौफ चोर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए।घटना के बाद क्षेत्र में चोरी के दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मौहल्ला कायस्थान निवासी हिमांशु सैनी पुत्र राकेश सैनी की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी। बताया गया कि रात्रि करीब 8:15 बजे दो युवक एक बाइक पर वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक पहले मौके की रेकी करते हैं।जिसके बाद एक युवक अपनी बाइक पर बैठा रहता है,जबकि दूसरा युवक हिमांशु की स्प्लेंडर बाइक चोरी कर फरार हो जाता है। कुछ ही सेकेंड में दोनों आरोपी अलग-अलग बाइकों पर मौके से निकल जाते हैं। सबसे अहम बात यह रही कि चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों संदिग्ध युवकों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे पुलिस को चोरों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित हिमांशु सैनी ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ