उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-उ0प्र0राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में कन्या जन्मोत्सव, चौपाल व जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 10 नवजात बालिकाओं को बेबी किट देकर सम्मानित किया गया तथा बालिकाओं की माताओं को बेटी के जन्म की बधाई दी गयी। द्वितीय चरण में मा0 सदस्या द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 सदस्या द्वारा 11 प्रकरणों पर सुनवाई की गयी तथा प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त शिकायती प्रकरणों में 01 पूर्ति विभाग, 01 प्रकरण स्वास्थ्य विभाग, 02 प्रकरण साईबर क्राईम, 07 पुलिस विभाग (घरेलू हिंसा), सम्बन्धित प्राप्त हुये हैं। तृतीय चरण में श्रीमती सपना कश्यप द्वारा ग्राम नैनखेडा, विकासखण्ड रामपुर मनिहारान में लगाये गये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सुश्री प्रिया यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रभारी महिला थाना श्रीमती कुसुम भाटी, प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती बबीता तोमर, जिला मिशन समन्वयक श्रीमती नेहा शर्मा के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ