Ticker

6/recent/ticker-posts

एक दिन में 197.5 मीटर पैकेज 01 एवं 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

 एक दिन में 197.5 मीटर पैकेज 01 एवं 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश के अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है।पैकेज 01 के अंतर्गत वीरधाम सीसी रोड वर्क 20मीटर,एनएचएआई रोड नियर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बीटी रोड वर्क (डीबीएम) 22.5 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है कुल 42.5कार्य पूर्ण की लिए गए है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 30मीटर,राजविहार फेस 1सीसी रोड,43मीटर,लोकसेवा आयोग सीसी रोड 45मीटर,भगवतीपुरम सीसी रोड 35पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 153मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा