Ticker

6/recent/ticker-posts

फ्रेंडस मॉर्निंग क्लब सहारनपुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न

 फ्रेंडस मॉर्निंग क्लब सहारनपुर का शपथ ग्रहण सम्पन्न 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग का मुफ्त प्रशिक्षण शिविर फ्रेंड्स क्लब की तरफ से लगाया जायेगा 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- स्वास्थ्य एवं पर्यावरण प्रेमी संस्था फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब कम्पनी गार्डन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुआ जिसमे संस्था के पूर्व प्रधान राकेश सचदेवा ने प्रसिद्ध समाजसेवी एम पी सिंह चावला को प्रधान पद की एवं पूर्व प्रधान राजेश गाँधी ने पूर्व कोषाध्यक्ष हरीश ईशपूजानी को उप प्रधान पद की शपथ दिलवाई शपथ पूरी होते ही फ्रेंड्स मोर्निंग क्लब के पूर्व पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से दोनों नये पदाधिकारियों को शाल ओढ़ा कर एवं सभी सदस्यों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया 

इस मौके पर विशेष तौर पर पधारे पंजाबी एकता समिति के महामंत्री राजीव फूटेला और कोषाध्यक्ष अरुण अरोड़ा, होजरी एसोसिएशन से गौरव मारवाह, सिख युवा संगठन से गगन जीत सिंह ने, व्यापारी नेता सुरेश कक्कड ने बुके देकर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान एम पी सिंह चावला और उप प्रधान हरीश इशपुजानी ने बताया कि आगामी माह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से एक सप्ताह पहले किस प्रसिद्ध योग गुरु को बुला कर कम्पनी बाग़ में मॉर्निंग क्लब से जुड़े लोगो को योग का मुफ्त प्रशिक्षण शिविर फ्रेंड्स क्लब की तरफ से लगाया जायेगा जिसकी तिथि जल्दी ही फाइनल कर दी जाएगी इस मौके पर सतीश कुक्कड़,विनोद वर्मा, अरविन्दर चावला, गुरजीत मल्होत्रा, नरेश मदान,राजीव अरोड़ा,अजय ठकराल, संजय तनेजा,डिम्पी, बॉबी गुम्बर सहित शहर की गणमान्य हस्तिया मौजूद रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन