Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर के हुनर का वैश्विक मंच पर परचम

 सहारनपुर के हुनर का वैश्विक मंच पर परचम

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सहारनपुर की विश्वप्रसिद्ध वुडकार्विंग यानी काष्ठ नक्काशी कला ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराकर जिले का गौरव बढ़ाया है - ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2026 में सहारनपुर के वुडक्राफ्ट उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए पारंपरिक काष्ठकला को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की

इस प्रतिष्ठित आयोजन में सहारनपुर वुड कार्विंग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं ईपीसीएच-सीओए सदस्य औसाफ गुड्डू ने प्रमुख रूप से सहभागिता की उनके साथ सहारनपुर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सचिव अनवार अहमद ने भी कार्यक्रम में शिरकत की मंच पर वुडक्राफ्ट उद्योग के भविष्य, वैश्विक बाजार की जरूरतों और निर्यात को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ .इस दौरान टिकाऊ विकास एवं पर्यावरण संरक्षण, वैध लकड़ी और पारदर्शी व्यापार तथा लकड़ी के स्रोत से बाजार तक उत्पाद की प्रामाणिक पहचान जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया - गौरवशाली अवसर पर अनवार अहमद को मंच पर स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया  वहीं औसाफ गुड्डू की सक्रिय सहभागिता ने सहारनपुर के वुडकार्विंग उद्योग की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूती दी-यह आयोजन सहारनपुर की सदियों पुरानी काष्ठकला को वैश्विक बाजार की नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में अहम कदम साबित हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सहारनपुर के हुनर का वैश्विक मंच पर परचम