ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी व विजयपाल सिंह ने पूरा किया संकल्प, बनवाया अटल बिहारी वाजपेयी स्मृतिद्वार
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृतिद्वार के निर्माण के संकल्प को पूरा कर दिया है।
ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी व विजयपाल सिंह ने ग्राम ढाका देवी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृतिद्वार बनाने का संकल्प लिया था।जिसका निर्माण उन्होंने अटल शताब्दी समारोह के अवसर पर करा दिया है।ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी ने बताया कि ब्लॉक निधि द्वारा लगभग 10 लाख रुपये की लागत से ये द्वार बनवाया गया है जो हमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों की याद दिलाता रहेगा।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे महान नेता थे जिनका सम्मान विरोधी भी किया करते थे।अटल जी स्वाभिमान का प्रतीक थे।1996 में लोकसभा में बहुमत सिद्ध करने के समय एक मत कम होने के कारण उन्होंने कांग्रेस से समझौता नहीं किया और लोकसभा भंग करने की सिफारिश करते हुए त्याग पत्र दे दिया था।ऐसे महान नेता के आदर्श हमारे लिए अमूल्य हैं।
0 टिप्पणियाँ