विजय सिंह पथिक कल्याण ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-विजय सिंह पथिक कल्याण ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी को ज्ञापन सौंप कर क्षतिग्रस्त सड़क चौड़ीकरण व निर्माण की माँग की है।
विजय सिंह पथिक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जंसवत सैनी को ज्ञापन सौपा।जिसमें कहा गया है कि रामपुर मनिहारान से घसौती तक जाने वाली सडक बहुत ही खराब व टुटी पडी है। इस सडक पर दर्जनो गांवो के ग्रामीणों का आना जाना रहता है व रोज हजारों स्कूली बच्चे आते जाते हैं जिससे छोटे बच्चों को अक्सर चोट लगती रहती है।कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है इसलिए इस सडक का चौडी करण कर शीघ्र बनवाई जाये जिससे स्कूली बच्चों व आम जनता को राहत मिल सके।इस दौरान सन्नीदेव चौधरी, राहुल गुर्जर,नाथीराम,बिटटू, नीटू डकरावर कला,रविन्द्र, अंकित,आजाद पहलवान,राजा सैनी,कुलदीप,दीपक,जोनी मुखिया, राकेश,सत्यवीर, जितेन्द्र, ऋषिपाल,विकास, बिदंर चौधरी,जितेन्द्र, नीटू, अतुल आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ