सहारनपुर में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का न्यायिक अधिकारीगण सभाकक्ष में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री सतेन्द्र कुमार जी ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि, आज हम राष्ट्रीय लोक अदालत के महापर्व पर पूर्व की भाँति एकत्रित हुए हैं हम सभी का उद्देश्य आम नागरिको को सुलभ एवं सस्ता न्याय प्रदान करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ वादकारियों को पहुँचाना है। मैं सभी न्यायिक अधिकारीगण से अपेक्षा करता हूँ कि आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ वादकारियो को प्रदान करें । इस अवसर पर माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री देवेन्द्र सिंह, माननीय अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत श्री मनोज कुमार महासचिव श्री पालम राणा, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर जिला जज श्री श्रेय शुक्ला एवं पूर्ण कालिक सचिव/सिविल जज (सी०डि०) श्री पप्पू कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त कियें। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद थें। राष्ट्रीय लोक अदालत में आम नागरिको के स्वास्थ्य की जाँच हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से की गयी। आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में श्री सतेन्द्र कुमार माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के 18 वाद, माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेन्द्र सिंह के 184 वाद, श्री अम्बर रावत माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद के 21 वाद का निस्तारण किया गयाश्री अभय कृण्षा तिवारी अपर जिला जज के 3 वाद, श्री मौ० अहमद खान, अपर जिला जज के वाद 2 वाद, श्री विकास गुप्ता अपर जिला जज के 07 वाद, श्री लखविन्दर सिंह सूद, अपर जिला जज के 365 वाद, श्री मनीष कुमार प्रथम अपर जिला जज 02 वाद, श्री मोहित शर्मा अपर जिला जज के 01 वाद, श्री निशान्त देव अपर जिला जज के 01 वाद, श्रीमती अर्चना यादव अपर जिला जज के 01 वाद, श्रीमती मिर्जा जीनत अपर जिला जज के 10 वाद, श्री संजय कुमार Vth अपर जिला जज के 03 वाद, श्री श्रेय शुक्ला अपर जिला जज के 08 वाद,, श्री प्रबोध कुमार वर्मा अपर जिला जज के 11 वाद, श्रीमती पूजा गुप्ता लघुवाद न्यायाधीश के 18 वाद, श्रीमती मिनाक्षी सिंन्हा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 4612 वाद, श्री सौरभश्रीवास्तव सिविल जज (सी०डी०) के 149 वाद, श्रीमती आस्था श्रीवास्तव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के 2402 वाद श्री आशुतोष तिवारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के 3096 वाद, श्री आशीष पाण्डेय, अपर सिविल जज (सी०डि०) तृतीय के 14 वाद, श्रीमती विदुषी मेहा, चतुर्थ अपर सिविल जज (सी०डि०) के 86 वाद, श्रीमती मीनल चावला ए०सी०ज०एम० चतुर्थ के 3022 वाद, श्री अमित कुमार वर्मा प्रथम अपर सिविल जज (सी0डी0) के 48 वाद, श्री गौरव सिंह ए०सी० जे०एम० द्वितीय के 2088 वाद, श्री रवी पाण्डेय सिवल जज (सी०डी०) / एफ०टी०सी० के 29 वाद सुश्री इंद्रा दानू सिविल जज (जू०डि०) नगर के 22 वाद, श्रीमती निधी पाण्डेय सिविल जज (जू०डि०) हवाली के 23 वाद,, श्री शक्ती सिंह प्रथम ए०सी० जे० (जू०डि०) के 486 वाद, श्रीमती ईशा कंसल चतुर्थ अपर सिविल जज (जू०डि०) के 224 वाद, श्री प्रज्जवल अग्रवाल सिविल जज (जू०डि०) प्रथम के 170 वाद श्री आनन्द कुमार त्यागी स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट के 4602 वाद एवं श्री दिग्विजय सिंह ग्राम न्यायालय बेहट के 112 वाद निस्तारित हुये। इसके अतिरिक्त श्री देवेन्द्र नाथ सिंह अपर जिला जज देवबन्द के 07 वाद,, श्री आशीष आनन्द सिविल जज (जू०डि०) / ज०एम० देवबन्द के 106 वाद एवं श्री गौरवदीप सिंह, अपर सिविल जज (जू०डि०) 114 वाद निस्तारित हुए। दीवानी न्यायालय सहारनपुर से कुल 22085 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशासन के कुल 437845 वाद निस्तारित हुए बैको के लोन सम्बन्धी प्रिलिटिगेशन वाद के 1486 वाद निस्तारित हुए। इस प्रकार आज कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल वादों का निस्तारण किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, बैंक एवं बीमा कम्पनी के अधिकारीगण, अधिवक्तागण कोर्ट स्टाफ एवं वादकारीगण का पूर्ण सहयोग रहा।


0 टिप्पणियाँ