पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना ही मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है-दिलनवाज खान
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शमीम अहमद द्वारा ब्लू हेवन गार्डन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि प्रदेश मुख्य महासचिव दिलप्रीत सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर मारूफ अली जी सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति को तेज करने पर विशेष चर्चा की गई। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना ही मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। हमारे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद और उनके सभी पदाधिकारी बड़ी ही मेहनत से राष्ट्रीय लोकदल ओर माननीय जयंत चौधरी जी के हाथों को मजबूत करने का काम लगातार करते रहते है और भरी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के कुनबे को बढ़ाने का काम करते रहते है।इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।अंत में कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुख्य प्रदेश महासचिव दिलप्रीत सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर मारूफ अली, क्षेत्रीय सचिव मनोज कुमार वर्मा ,प्रदेश महासचिव धीर सिंह ,जिला अध्यक्ष शाहजमां खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मेरठ जहीर अब्बासी,सहारनपुर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष इमरान सिद्दीकी,इमरान पहलवान,साजिद अली,जिला महासचिव आमिर सिद्दीकी, तहसीन सिद्दीकी,मारूफ नूर उर्फ मिट्ठू,जिला सचिव मो समी ,सितारा बेगम,मो जमशेद,अब्दुल रहमान,रामपुर विधान सभा अध्यक्ष मोहतसम खान उर्फ तौसीफ खान, ब्लॉक अध्यक्ष बलिया खेड़ी राव वकील,राव जाबिर, मो कासिफ ,मनव्वर, नाजिम, जिशान,नासिर आदि शामिल रहे
0 टिप्पणियाँ