Ticker

6/recent/ticker-posts

हृदय रोगी तली-भुनी चीजे,ज्यादा शुगर,नमक,शराब,ध्रुमपान का सेवन ना करें-अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद

हृदय रोगी तली-भुनी चीजे,ज्यादा शुगर,नमक,शराब,ध्रुमपान का सेवन ना करें-अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया,सहारनपुर ब्रांच की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन अम्बाला  रोड स्थित होटल  के सभागार मे हुआ। जिसमे मेरठ से आए  वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट डॉक्टर हरिओम त्यागी ने अपने विचार व्यक्त किए।

डॉक्टर हरिओम त्यागी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का LDL कोलेस्ट्राल बढा हुआ है तो उस व्यक्ति मे ह्रदय रोग का खतरा ज्यादा होता है,इसलिए यदि LDL कोलेस्ट्राल  स्टेटिन से कन्ट्रोल नही होता तो ऐसे मरीजो को स्टेटिन के साथ  इजेटिमाइड भी देना चाहिए जिससे LDL कोलेस्ट्राल काफी हद तक कन्ट्रोल मे आ जाता है।उन्होंने कहा की पश्चिम देशो की तुलना मे भारतीयो मे LDL कोलेस्ट्राल का लेवल कम रखना चाहिए। ए.पी.आई.के अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद ने कहा कि हृदय रोग के बचाव के लिए खान-पान का ध्यान रखना चाहिए,खाने मे ज्यादा तली-भुनी चीजे,ज्यादा शुगर,नमक,शराब,ध्रुमपान का सेवन नही करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए,6-8 घंटे की नीद लेनी चाहिए और तनाव से बचना चाहिए। ए.पी.आई.  के सचिव डॉक्टर विकास अग्रवाल ने अतिथियो का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर सौम्या जैन ने किया।इस अवसर पर डॉक्टर अनुपम मलिक,डॉक्टर नरेश नौसरान,डॉक्टर संजीव मित्तल,डॉक्टर सुधीर अग्रवाल,डॉक्टर अनिल मलिक,डॉक्टर विजय अग्रवाल,डॉक्टर सी.एस. चोपडा,डॉक्टर रजत बंसल,डॉक्टर ए.के.गुप्ता डॉक्टर शिफाउल्लाह आदि चिकित्सक उपस्थित धे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हृदय रोगी तली-भुनी चीजे,ज्यादा शुगर,नमक,शराब,ध्रुमपान का सेवन ना करें-अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद