Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ का यह कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण -पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ का यह कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण -पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। 

प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी आज डीएम आवास रोड स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।े देवबंद में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन कर रहे थे। पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ का यह कार्यक्रम जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत एवं समर्पण से ही बड़े आयोजन सफल बनते हैं। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष