Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर मतदान में भाग ले रहे हैं -अज़ीम मलिक

कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर मतदान में भाग ले रहे हैं  -अज़ीम मलिक

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।अज़ीम मलिक ने कहा कि कांग्रेस में साधारण कार्यकर्ता भी महत्त्वपूर्ण होता है।

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में यूथ कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश महासचिव जिलाध्यक्ष व क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मौहल्ला महल स्थित ग़ालिब हबीब के कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर ऑनलाइन मतदान कराया गया।युवा कांग्रेस नेता अज़ीम मलिक ने बताया कि यूथ कांग्रेस के चार पदों के लिए मतदान हुआ है।यह 10 अक्टूबर से 8 नवम्बर तक चलेगा।सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर मतदान में भाग ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ज़मीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है क्योंकि कांग्रेस का साधारण कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए महत्त्वपूर्ण है।कांग्रेस नेता गौरव वर्मा ने कहा कि जनता जागरूक हो चुकी है और सबकुछ समझ रही है।आने वाला समय कॉंग्रेस का है।राहुल गांधी जी ने देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव पैदा किया है।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांवड यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक