एस ए एम इंटर कॉलेज में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 67 वा परिनिर्वाण दिवस मनाया
सहारनपुर-एस ए एम इंटर कॉलेज में आज बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 67 वा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गुप्ता ने सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। उसके साथ विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व एनसीसी कैडेट्स ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवन वृतांत के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बाबा साहब ने हमेशा गरीबों के लिए संघर्ष किया तथा गरीब व निम्न जाति के लोगों को उत्थान के लिए बहुत महान कार्य किए, शिक्षा के बल पर अभाव भरे जीवन में भी उन्होंने उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त की। भारतीय संविधान निर्माता साथ-साथ भारत के प्रथम कानून मंत्री बने। नागरिक शास्त्र प्रवक्ता रामवीर सिंह ने डॉक्टर अंबेडकर जी द्वारा निर्मित भारतीय संविधान के बारे में छात्रों को जानकारी दी। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता कुलदीप कुमार ने बाबा साहब के आदर्श पर चलने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर ने छात्रों को बाबा साहेब के जीवन संघर्ष के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ