Ticker

6/recent/ticker-posts

केरल में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहारनपुर के युगांक चौधरी ने जीता रजत पदक

केरल में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहारनपुर के युगांक चौधरी ने जीता रजत पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- एथलेटिक्स खेल में सहारनपुर के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रहे है। सहारनपुर के युगांक चौधरी ने केरल में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने सहारनपुर का नाम गौरवान्वित कर दिया। 

जिला एथलेटिक्स संघ, सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान मे 6वी राष्ट्रीय ओपन 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 24 मार्च 2025 को केरल की राजधानी  तिरुवनंतपुरम मे किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग मे सहारनपुर के युगांक चौधरी ने द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक प्राप्त जीतकर सहारनपुर जिले का नाम गौरवान्वित कर दिया। युगांक चौधरी, दीपक शर्मा भगत के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त करता है। जिला सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने ये भी बताया कि ज्ञात हो भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने गत कुछ वर्षों से एथलेटिक्स खेल के कुछ चुनिंदा इवेंट मे जिनमें भारत के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे पदक प्राप्ति की प्रबल संभावना है विशेष ध्यान देकर उनके लिए अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित कराना प्रारंभ किया है, जिनमें 400 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले दौड़ और भाला फेंक इवेंट विशेष हैं। हर्ष के साथ यह भी बताना चाहूंगा कि इन तीनों इवेंट मे सहारनपुर जिले के खिलाड़ी वजनदार है। 400 मीटर और 400 मीटर रिले मे प्राची चौधरी ओलंपिक तक का सफर कर रही है। जबकि 400 मीटर मे युगांक चौधरी और भाला फेंक मे कुमारी कनक देवी फर्राटा भर रही है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक का तो सफर हासिल कर लिया है, अंतरराष्ट्रीय दौड़ के लिए दम भर रहे हैं।राष्ट्रीय प्रतियोगिता में युगांक चौधरी के द्वारा रजत पदक जीतने पर पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, अभय चौधरी, मंडलीय क्रीडाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, सुषमा बजाज, यशपाल सिंह पुंडीर, चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया,  प्रोफेसर संदीप गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अविनाश कुमार बिट्टू, मुस्तकीम अंसारी, दीपक शर्मा, जूली पुंडीर, गौरव चौहान, पोपिन कुमार, रविकांत धीमान, दीपक दिनकर, फरमान अली, शिवनंदन, सीमा, आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा