Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर गन्ना किसान पूछेंगे मुख्यमंत्री से सहारनपुर में कि गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल कब घोषित होगा-भगत सिंह वर्मा।

 सहारनपुर गन्ना किसान पूछेंगे मुख्यमंत्री से सहारनपुर में कि गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल कब घोषित होगा-भगत सिंह वर्मा। 

गन्ना मूल्य ₹700 कुंतल गन्ना भुगतान व ब्याज नहीं तो भाजपा को वोट नहीं-भगत सिंह वर्मा।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- गन्ना किसान 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन पर उनसे पूछेंगे कि गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल कब घोषित होगा और चीनी मिलों से ब्याज और गन्ना भुगतान कब मिलेगा। गन्ना किसानों को चीनी मिलों से समय से गन्ना मूल्य भुगतान न होने और देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर ब्याज का भुगतान न मिलने से प्रदेश के गन्ना किसानो के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। गन्ने की खेती घाटे का कार्य होने के कारण गन्ने से किसानों का मोह भंग होता जा रहा है। जिससे प्रदेश सरकार को भी आने वाले वर्षों में भारी राजस्व का घाटा होगा फिर सरकार क्या करेगी। 

आज यहां निकटवर्ती ग्राम चंदरौली में किसानो की एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है।और गन्ना किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई हैl भाजपा की योगी सरकार की गलत नीति के कारण गन्ने की खेती घाटे का सौदा हो गया है।और गन्ने से गन्ना किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है।जिसके कारण प्रदेश के गन्ना किसान कर्जबंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना उत्पादन लागत को देखते हुए भाजपा की योगी सरकार गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल तत्काल घोषित करें। और चीनी मिलों से 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान कराने की व्यवस्था करें।पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज उत्तर प्रदेश की 122 चीनी मिलों से 19 हजार करोड रुपए तत्काल प्रदेश के गन्ना किसानो को दिलाये।  भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना उत्तर प्रदेश और देश की आर्थिक रीढ है।गन्ने से प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी के रूप में भारी राजस्व प्राप्त होता है। जिसमें से सरकार को ₹100 कुंतल पंजाब सरकार की तरह उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के खातों में सीधा डालना चाहिए। जिससे गन्ना किसान अपने बच्चों की फीस भर सके और अपने खर्च चला सके। भगत सिंह वर्मा ने चीनी चीनी मिलों के कांटों में हो रही भारी घटतौली पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि यदि जल्द ही चीनी मिलों में घटतौली को नहीं रोका गया तो गन्ना किसान चीनी मिल मालिक  प्रबंधन तंत्र और गन्ना विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाने का कार्य करेंगे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की और संचालन प्रदेश प्रवक्ता रोहित गौतम ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मुर्तजा सलमानी राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद प्रदेश सचिव डॉक्टर परविंदर मलिक मंडल उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौधरी जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुकर्रम अली प्रधान जिला मंत्री अब्दुल सलाम छात्र नेता सरफराज अली राशिद हाजी साजिद हाजी सुलेमान मोहम्मद तबरेज मोहम्मद कलीम मोहम्मद यासीन त्यागी दिलशाद आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए तीन दिसंबर को होंगे चयन ट्रायल