Ticker

6/recent/ticker-posts

गौ माता की सेवा ही सच्ची सेवा-दीपक कुमार

गौ माता की सेवा ही सच्ची सेवा-दीपक कुमार

रिपोर्ट नदीम निज़ामी

नकुड़-तहसील क्षेत्रान्तर्गत गांव कलरी स्थित नन्दनेश्वरी गौशाला (रजि.) में गौ सेवा को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौशाला परिसर में गौ माता की पूजा अर्चना और आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

शनिवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष अधिकारी दीपक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने गौ माता की आरती की और गौशाला का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंश के रख रखाव, चारा-पानी, चिकित्सा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर दीपक कुमार ने कहा कि गौ माता की सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता का पालन-पोषण करना चाहिए और गाय के दूध-दही का उपयोग करना चाहिए। गौ-सेवा से ही समाज में सुख-समृद्धि आती है। इस दौरान गौशाला प्रबंधन आरके शर्मा ने बताया कि गौशाला में गौवंश की सेवा की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। निरीक्षण के दौरान सभी  व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। प्रबंधन ने भविष्य में भी गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला से जुड़े पदाधिकारी, सेवादार और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर किया गहरा दुःख व्यक्त