राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने लोगों को वोट का महत्त्व बताते हुए किया वोट बनवाने का आवाहन
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने विभिन्न गांवों में जाकर नव मतदाता जनसंपर्क अभियान में भाग लिया और लोगों को वोट का महत्त्व बताते हुए वोट बनवाने का आवाहन किया।
शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने रामपुर मनिहारान विधानसभा के गाँव मुंडीखेड़ी व खटकाहेड़ी आदि में पहुँच कर नव मतदाता जनसम्पर्क अभियान में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम की पुष्टि एवं विसंगति को ठीक कराने का आवाहन किया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने मतदान का महत्त्व बताते हुए कहा ये ऐसी शक्ति संविधान ने दी जिसके बल पर आप अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए।सभी अपने नाम सूची में देख लें।इस दौरान डॉ किरणपाल सिंह, प्रमोद कौशिक,दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ