क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में एक से तीन दिसंबर 2026 तक झांसी में आयोजित होने वाली प्रदेशीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। टीम का चयन जिला हॉकी संघ सहारनपुर की संयुक्त सचिव मेनका टॉक के नेतृत्व में किया गया।चयन ट्रायल 28 नवंबर को बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में संपन्न हुए। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।सहारनपुर मण्डल की चयनित टीम में सहारनपुर से अरहान, केशव, मआज, आयुष्मान, अभय प्रताप, हर्ष रोहिल, प्रेम और रुद्र शर्मा शामिल हैं। वहीं मुजफ्फरनगर से लक्ष्य ग्रेवाल, युवदेव चौधरी, वैभव शर्मा, आर्यन कुमार, वेदांत मलिक, युवराज, हरिओम और उवेश का चयन हुआ है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के विनय और अथर्व भारद्वाज को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा सहित जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

0 टिप्पणियाँ