प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की टीम चयनित
पुरुष वर्ग में आठ और महिला वर्ग में सात खिलाड़ियों को मिला मौका, लखनऊ में दिखाएंगे दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- लखनऊ में 9 से 11 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की पुरुष एवं महिला जूडो टीम का चयन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में किया गया। सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में अमन साहू, शाश्वत सिंह, पारस, आर्यन कुमार, युवराज चौधरी, प्रीयम, शोभित और अभिषेक चौहान का चयन किया गया। पुरुष टीम के मैनेजर सूरज प्रताप सिंह होंगे। महिला वर्ग में शायरा बानो, रक्शिता, अदिति पुंडीर, दाक्षी गुप्ता, प्रज्ञा वर्मा, प्रिया और सुमईया ने टीम में स्थान बनाया है। महिला टीम की मैनेजर सुप्रिया होंगी। चयनित खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।चयन ट्रायल के दौरान निर्णायक मंडल में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता, सूरज प्रताप सिंह सैनी, अर्नव गुप्ता, पुनीत कुमार आर्य, अमन झा, रिदम गुप्ता और रुपेश कुमार शामिल रहे। चयनित खिलाड़ियों को क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, जिला जूडो संघ के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा, पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, धीरज जैन, संदीप गुप्ता और नौशाद सैफी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।

0 टिप्पणियाँ