प्रदर्शनी में "खादी फैशन-शो" का हुआ आयोजन
कल प्रदर्शनी का अंतिम दिवस
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2026-27 का आयोजन कम्पनी बाग 20 नवंबर से 29 नवंबर तक किया जा रहा है।प्रदर्शनी में "खादी फैशन-शो" का आयोजन किया गया, जिसमें एम०एफ० इण्टर कॉलेज के छात्र/छात्राओं के द्वारा रैम्प वॉक कर खादी के वस्त्रों का प्रचार किया गया तथा खादी को बढावा देने हेतु नवयुवकों को खादी के परिधानों से परिचित कराया गया। इस फैशन-शो के आयोजन का उद्देश्य आम जनमानस के साथ-साथ युवाओं में भी खादी के उपयोग को लेकर जागरूकता बढाना व स्वदेशी उत्पादों को अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करना है। खादी महात्मा गांधी जी के जीवन से जुडा है जिसमें गांधी जी की एक अवधारणा रही है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति विदेश के वस्त्रों के स्थान पर अपने देश में बने खादी के वस्त्रों को उपयोग में लाये जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे खादी के बुनकरों एवं कामगारों को भी आर्थिक सम्बल मिल सके। खादी फैशन शो में युवाओं ने बढचढकर हिस्सा लिया, जिनकी प्रस्तुति से प्रदर्शनी प्रांगण में 400-500 आगन्तुकों द्वारा लुफ्त उठाया गया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्रीमती माधवी सिंह द्वारा प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं, अध्यापको का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्रों को सर्टिफिकेट, अंगवस्त्र इत्यादि देकर सम्मानित किया गया। खादी प्रदर्शनी में भारी संख्या में आगन्तुकों द्वारा भ्रमण कर खादी वस्त्रों व अन्य ग्रामोद्योगी उत्पादों की जमकर खरीदारी की जा रही है। प्रदर्शनी में एल०जे०एन० स्कूल, दिल्ली रोड, सहारनपुर, पीच ग्रो स्कूल, सहारनपुर के छात्र/छात्राओं द्वारा भ्रमण कर प्रदर्शनी का आनंन्द उठाया गया।खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, 2026-27 का समापन 29 नवंबर को समय अपरान्ह 2.00 बजे मा० राज्य मंत्री श्री जसवन्त सैनी, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, उ०प्र० शासन के द्वारा किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ