Ticker

6/recent/ticker-posts

आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सिडबी की ऋण योजनाओं की दी जानकारी

आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सिडबी की ऋण योजनाओं की दी जानकारी 

एमएसएमई के विकास में आईआईए की भूमिका सराहनीय-राम भरोस सारण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर की द्वितीय जनरल बॉडी बैठक की दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि आईएएस राम भरोस सारण तथा विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी और सिडबी शाखा प्रबंधक क्लेमेंट राज रहे।बैठक का शुभारंभ राम भरोस सारण, एस. कुमार अरोड़ा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, चैप्टर सचिव अनुज कुमार जैन, पूर्व चेयरमैन के.एल. अरोड़ा, अशोक गांधी, आर.के. धवन, क्लेमेंट राज, सहायक उपायुक्त प्रमोद कुमार, अनुज लावण्य और शोभित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, सीईसी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल, पूर्व चेयरमैन अनूप खन्ना एवं मनीष अरोड़ा, परमजीत सिंह, मौ. आलम, नवीन सैनी, सुषमा बजाज, एम.पी. सिंह चावला, संजय अरोड़ा, शिवम गोयल, शरद भार्गव, मनोज जैन, अरविंद खन्ना, विकास मलिक और दर्शन कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि राम भरोस सारण ने आईआईए के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एमएसएमई प्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। इसके सक्रिय सहयोग के बिना विकसित उत्तर प्रदेश-2047 का संकल्प पूरा करना संभव नहीं है। सिडबी शाखा प्रबंधक क्लेमेंट राज ने बताया कि आईआईए और सिडबी के बीच एमओयू के तहत उद्यमियों को वित्तीय सहायता दी जा रही है। सिडबी मशीनरी खरीद एवं स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये तक ऋण उपलब्ध कराता है।सोलर प्लांट, वर्किंग कैपिटल और मशीनरी आधुनिकीकरण के लिए भी ऋण सुविधाएं हैं। पांच करोड़ रुपये तक के ऋण मामलों में सीएमए डेटा एवं स्टॉक स्टेटमेंट की अनिवार्यता में छूट का प्रावधान भी बताया। उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी ने एमएसएमई नीति-2022, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, तकनीकी उन्नयन योजना, ओडीओपी, एमडीए, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना और विश्वकर्मा सम्मान योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान और करौली में यूपीसीडा एवं यूपीईडा द्वारा नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि आईआईए एक विश्वसनीय संस्था है, जिसकी बात शासन और प्रशासन में गंभीरता से सुनी जाती है। उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया। चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा ने कहा कि संस्था की मजबूती सदस्यों की एकजुटता में निहित है। सचिव अनुज कुमार जैन ने तीन माह की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले माह लगभग 33 नए सदस्य संस्था से जुड़े हैं। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, सीईसी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल तथा पूर्व चेयरमैन आर.के. धवन, अनूप खन्ना, अशोक गांधी और संजय अरोड़ा ने भी विचार रखे। अंत में अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशुल गुप्ता, रजत कुमार, हर्षल गोयल, भारती भानू, गगनदीप, दिवाकर गुप्ता, अंकित कंसल, कविता मित्तल, सुनील वर्मा, नौशाद अली, अजेश कुमार शर्मा, चिराग सुनेजा, नीरज सिद्धार्थ, आयुष गुप्ता, कपिल जैन, रक्षिता पंडित, रमनदीप सिंह, चतरवीर सिंह, नमन गोयल, शक्ति मिगलानी, मनमोहन जुनेजा, कृष्ण लूथरा, पुलकित जैन, अविक जैन, निखिल गोयल, महेश डंग, अनुज गुप्ता, अमित कौशिक, शिव अरोड़ा, अरुण सडाना, अरशद अहमद, सुरेश बब्बर, हर्ष खन्ना, मोहित जैन, अवरीन सचदेवा, गुलबशेर, हरजीत सचदेवा, दिलीप छाबड़ा, गगनदीप गंधर्व यादव, राघव डंग और आसिफ अंसारी सहित करीब 150 सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर किया गहरा दुःख व्यक्त