Ticker

6/recent/ticker-posts

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर इमरान मसूद ने देखा मैदान, परिसीमन पर जताया विरोध

 राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर इमरान मसूद ने देखा मैदान, परिसीमन पर जताया विरोध

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सहारनपुर में  10 दिसंबर को कांग्रेस के बड़े कार्यक्रम की तैयारियों के चलते स्थान चयन के लिए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आज जनता रोड स्थित महाराज सिंह कॉलेज मैदान पहुंचे।उन्होंने मैदान का निरीक्षण किया और मीडिया से बातचीत में परिसीमन, महिला आरक्षण और राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी।
सांसद इमरान मसूद ने बताया कि 10 दिसंबर को राहुल गांधी का कार्यक्रम है, उसी को लेकर जगह देखी जा रही है। उनके साथ राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि भीड़ मैदान से चार गुना होगी।परिसीमन को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि जातिगत जनगणना के बाद ही परिसीमन होना चाहिए था। जातिगत जनगणना के बिना परिसीमन का कोई मतलब नहीं है। यह खास तौर से दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को पीछे धकेलने की साजिश है। उन्होंने कहा कि हम लोग पहले भी इसका विरोध कर चुके हैं और आगे भी डटकर विरोध करेंगे। यह वोट की बात नहीं, प्रतिनिधित्व की बात है। इस प्रकार से परिसीमन करके आबादी के अनुरूप प्रतिनिधित्व नहीं मिलने दिया जाएगा। महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का कानून पहले ही पास हो चुका है, वह कानून का हिस्सा है, इसलिए उसे परिसीमन से जोड़ा नहीं जाना चाहिए। सहारनपुर की दो सीटों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को छोड़िए, वो विषय नहीं है।इस अवसर पर एमएलसी शाहनवाज़ खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन चौधरी इरशाद, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुदेश प्रधान, विवेक कांत सिंह, डॉ रागिब अंजुम, विक्की पूजना, अक्षय चौधरी, शाहवेज़ सिद्दीकी, इनाम प्रधान, डॉ माजिद, गुलफाम अंसारी, इरशाद दाबकी आदि मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर किया गहरा दुःख व्यक्त