Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रगणक डिम्पल सचदेव को किया जायेगा सम्मानित

 प्रगणक डिम्पल सचदेव को किया जायेगा सम्मानित

जनगणना ब्लॉक संख्या 019100 का बनाया बेहतरीन नक्शा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- जनगणना 2027 के लिए जोन एक अंतर्गत स्वगणना कार्य कर रही वार्ड 29 बेरीबाग क्षेत्र की प्रगणक डिम्पल सचदेव को उनके द्वारा किये गए श्रेष्ठ कार्य के लिए नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जायेगा। डिम्पल सचदेव ने जनगणना ब्लॉक संख्या 019100 का  नक्शा जोन इंचार्ज एवं जोनल अधिकारी जेपी यादव को भेंट किया है, जो किसी भी प्रगणक द्वारा अभी तक बनाया गया सबसे श्रेष्ठ नक्शा है।  
जोन एक प्रभारी/सहायक नगरायुक्त जे पी यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र के प्रा.वि. हकीकत नगर की शिक्षा मित्र जनगणना-2027 के लिए प्रगणक के रुप में वार्ड 29 बेरी बाग में स्वगणना का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रगणक को अपने-अपने जनगणना ब्लॉक का नक्शा बनाना होता है। उन्होंने बताया कि प्रगणक डिम्पल सचदेव ने गणना ब्लॉक संख्या 019100 का जो नक्शा बनाकर प्रस्तुत किया गया है, वह प्रंशसनीय और अनुकरणीय है।
उन्होंने बताया कि प्रगणक डिम्पल सचदेव ने गणना ब्लॉक का जो नक्शा बनाया है, वह बहुत सलीके और तरीके से बनाया गया है। नक्शे में मकानों, खाली प्लाटों, सड़कों, गलियों, वृक्षों, नदी, मंदिर, स्कूल, फैक्ट्री, दुकान, कच्ची सड़क, पक्की सड़क, हैंडपम्प आदि को अलग नंबरिंग करते हुए अलग-अलग रंगों और निशान के साथ दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी प्रगणक द्वारा बनाया गया इतना स्पष्ट नक्शा देखने में नहीं आया है। जोनल अधिकारी यादव ने बताया कि प्रगणकों के प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रगणक को सम्मानित करने का एनाउंस किया गया था। उसी योजना के अंतर्गत प्रगणक डिम्पल सचदेवा को नगरायुक्त द्वारा सम्मानित कराया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना