Ticker

6/recent/ticker-posts

अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का सहारनपुर में होगा आयोजन

 अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का सहारनपुर में होगा आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-जनपद की महिला खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 2 से 3 दिसंबर 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित होगी।

क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की इच्छुक महिला खिलाड़ियों के लिए एनएसआरएस पोर्टल पर पंजीकरण कर आईडी होना अनिवार्य है। जनपद की इच्छुक खिलाड़ी 30 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना विवरण क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में उपलब्ध करा सकती हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक खिलाड़ी पुष्पाल सिंह (कनिष्ठ सहायक) के मोबाइल नंबर 9412171242 पर संपर्क कर सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना