Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा

 प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा

सीएम ग्रिड की सड़कों को यथाशीघ्र कराया जाए पूर्ण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-माननीय मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गई। 
श्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। आमजन को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो। गोवंश आश्रय स्थलों में गोवंश के रख-रखाव, ठण्ड से बचाव एवं चारे-पानी की नियमित समीक्षा की जाए। पेंशन संबंधी प्रकरणों में किसी भी पात्र की पत्रावली अनावश्य रूप से लम्बित न रखी जाए। कृषक बंधुओं को खाद एवं बीज में किसी प्रकार की समस्या न आने पाए। समस्या आने पर निस्तारण के लिए कॉल सेंटर बना रहे। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में बनी डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। अवशेष आंगनवाड़ी केंद्रों को डिजीटली परिवर्तित किया जाए। बच्चों को एआई लर्निंग कोर्स उपलब्ध कराया जाए। स्कूलों में सीएसआर फंड के माध्यम से स्मार्ट बोर्ड एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ाया जाए। विद्युत विभाग एवं सहारनपुर विकास प्राधिकरण को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश देने के साथ ही एसडीए की अलग से बैठक कराने के निर्देश दिए। विधायक नगर श्री राजीव गुंबर द्वारा सीएम ग्रिड की सड़कों का मुद्दा उठाए जाने पर प्रभारी मंत्री द्वारा सीएम ग्रिड की सड़कों को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाने के सख्त निर्देश दिए। उनके द्वारा कार्य में देरी किए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन को निर्देश दिए कि नशा मुक्त भारत अभियान के दृष्टिगत ठोस कदम उठाए जाएं। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर जाम से निजात दिलाई जाए। जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा प्रभारी मंत्री जी को आश्वस्त किया गया कि उनके निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री बृजेश सिंह, महापौर डॉ0 अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी,  विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत राणा, नगर आयुक्त श्री शिपू गिरी, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती लवी त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री शीतल विश्नोई, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक श्री नरेश सैनीसहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना