प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए तीन दिसंबर को होंगे चयन ट्रायल
जनपद स्तरीय चयन ट्रायल तीन दिसंबर को प्रातः 10 बजे तथा मंडल स्तरीय चयन ट्रायल उसी दिन दोपहर एक बजे आयोजित किए जाएंगे : राहुल चोपड़ा (कीड़ा अधिकारी)
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 10 दिसंबर 2026 तक आगरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर मंडल की टीम का चयन तीन दिसंबर को किया जाएगा।
क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल तीन दिसंबर को प्रातः 10 बजे तथा मंडल स्तरीय चयन ट्रायल उसी दिन दोपहर एक बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद में संचालित समस्त स्कूल के प्रधानाचार्य व प्राचार्य से अपील की है कि वे अपनी महिला खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए स्टेडियम भेजें, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

0 टिप्पणियाँ