कुश्ती, हैण्डबाल, बास्केटबाल एवं तैराकी के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का हुआ आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- खेल निदेशालय उ0प्र व खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी, सहारनपुर की देख-रेख में सम्पन्न किया गया।
सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र व खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु कुश्ती, हैण्डबाल, बास्केटबाल एवं तैराकी के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि कुश्ती के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में 55-65 किग्रा0 भार वर्ग में साहिल, अभिषेक कुमार, रितिक जयनागल, 66-80 किग्रा भार वर्ग में मो0 अयान, मो0 असद, चांद आलम, +80 भार वर्ग में मो0 नोमान, सन्नी कुमार, नितिन कुमार का चयन किया गया। तराकी खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन सब जूनियर (बालक/बालिका) वर्ग मे किया गया। जिसमें आहान प्रताप सिंह, सुर्यांश पंवार, शौर्य प्रताप सिंह, मुदित यादव, दलजीत सिंह कटारिया, प्रगुन पांचाल, आयुष पांचाल, लावान्या यादव, अमीना मुदस्सिर, प्राची (सभी सहारनपुर) का चयन किया। बास्केटबाल खेल मे सीनियर महिला वर्ग मे आयोजित हुए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में अनुष्का, अवनी अग्रवाल, ताहूरा, समायरा, पायल, रिया, उपासना, साक्षी सैनी, वर्तिका, आरती, अलिना, आरूषी (सभी सहारनपुर) का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ियो मे सिबा, चीनू डालका, मरयम का चयन किया गया। हैण्डबाल खेल के आयोजित हुए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन सीनियर महिला वर्ग मे किया गया। जिसमें शगुन, स्वाति, कोमल, वासवी सैनी, वेदिका (सहारनपुर) निरंजना, कनिका, तनु पुण्डीर, सुहानी, तनु, प्रियांशी, सपना सिंह (मु0नगर) का चयन किया गया। आरक्षित खिलाडियों में माही टंडन, बरखा रानी, माही का चयन किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन डा0 अशोक कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष उ0प्र0 हैण्डबाल संघ, बृजेश कुमार जीवन रक्षक, फुरकान अहमद - सचिव जिला तैराकी संघ सहारनपुर, कुश्ती कोच आदेश, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, सुप्रिया रानी, रोहित पाठक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर निखिल कुमार, अशोक कुमार, मो0 आसिफ, हम्द रजा हुसैन आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ