Ticker

6/recent/ticker-posts

गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी व नामदेव पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कराई प्रतियोगिताएं

गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी व नामदेव पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कराई  प्रतियोगिताएं

रिपोर्ट सुहैल खान

गंगोह- गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी व नामदेव पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दौड़, रस्साकशी, बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल, शतरंज, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

गीता ज्ञान संस्कार एकेड़मी मं आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक राकेश तायल, कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता व प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रबंधक व कोषाध्यक्ष ने कहा कि खेल जिंदगी में बहुत जरूरी है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। अनुशासन में रहकर खेल खेलने चाहिए। उप प्रधानाचार्य पूजा सिंह, दीपक सैनी, कोऑर्डिनेटर पारूल अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यापक आशीष भारद्धाज व निलिख टांक के नेतृत्व में शतरंज, दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। केशव, वेदांत, उज्जवल, नितिक, पलक, अंशिका, कार्तिक, उपलक्ष, अभय, असमित आदि छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर रविंद्र शर्मा, शुभम पाल, सचिन शर्मा, केके शर्मा, जितेंद्र कुमार, प्रवीण धीमान, अनुज गुप्ता, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।नामदेव पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल में बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में विद्यार्थियो नें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रजनी राजपूत ने सभी बच्चों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में भी अच्छी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल खेलने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक अरविंद शर्मा गुरूजी, राहुल, रूचि राजपूत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 बहाल, निष्कासन व गुटबाजी के फेर में उलझी बसपा से कार्यकर्ताओं में नाराजगी, आसपा व सपा को फायदा