जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को अतिथियो के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नन्दकिशोर ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गणेशा, योगेश प्रताप सिंह, अविका, सुनैना पासी, अभय पासी, जकिया, इल्मा, शिफा, जैनम, ज्योतिषिका, विनायक, अंजलि, मन्नू, रिया, निधि, साक्षी, चांदनी, अंशिका, अंजू, राधिका, रिया, कामिनी, जहीन, शिवानी ने अपने अपने वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता जबकि तन्मय, काव्या पटवाल, देव, आफिया, निधि, कार्तिक, महिमा, अल्फिया बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला ओलम्पिक एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता व क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर जीत के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एकता, पुष्कर सिंह पुंडीर, नंदकिशोर, रूप, अंकुर, निधि, चांदनी शामिल रहे। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के आयोजन पर कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नन्दकिशोर, अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुंडीर ने मुख्य अतिथि समेत अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में रविकांत धीमान, एकता, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ