फर्स्ट इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का हुआ भव्य समापन
सेमिनार में फ्रांस से पधारे ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों और कोचों को आधुनिक तकनीकों एवं आत्मरक्षा की विशेष ट्रेनिंग प्रदान की गई
सेमिनार के दौरान सीनियर कोचों के लिए ब्लैक बेल्ट परीक्षा का भी आयोजन किया गया।
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-इंडियन इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित फर्स्ट इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का भव्य समापन किया गया। यह सेमिनार अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सुषमा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में फ्रांस से पधारे ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों और कोचों को आधुनिक तकनीकों एवं आत्मरक्षा की विशेष ट्रेनिंग प्रदान की गई। सेमिनार में भारत एवं नेपाल के 150 से अधिक खिलाड़ियों और कोचों ने भाग लिया और विभिन्न तकनीकों को बड़े ही उत्साह के साथ सीखा। इस दौरान सीनियर कोचों के लिए ब्लैक बेल्ट परीक्षा का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन ग्रैंड मास्टर के समक्ष किया।उन्होने बताया कि ब्लैक बेल्ट परीक्षा में प्रदीप त्यागी ने Black Belt 3rd Dan I सुषमा सिंह, कशिश चावला, अनिल डागर, प्रेम चंद सिंह, तरूण कुमार, आलोक मिश्रा, नित्यानंद (नेपाल) ने Black Belt 2nd Dan I हर्ष अरोड़ा, सक्षम तिवारी, संस्कार तिवारी, माणिक बंसल, ईशान अग्रवाल, विभा चौहान, अंकित चौरसिया, आर्यन टंडन, तरूणकुमार, विनीता, हर्ष ने Black Belt 1st Dan की डिग्री प्राप्त की। समापन समारोह के अवसर पर डॉ. नीरज जैन (पूर्व अध्यक्ष, लखनऊ विश्वविद्यालय) एवं ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट ने सभी सफल कोचों को ब्लैक बेल्ट, यूनिफॉर्म एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। डॉ. नीरज जैन ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन जो खिलाड़ी हर परिस्थिति में सीखता रहता है, वही सच्चा विजेता बनता है। इस अवसर पर इंडियन इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रमोद तिवारी, कोषाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल, सुषमा, कशिश समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ