Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय किसान यूनियन टिकैत, जिला सहारनपुर के सभी पदाधिकारी जिले में नवनियुक्त जिलाधिकारी अरविंद चौहान से शिष्टाचार भेंट करते हुए किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द दिलाने की मांग उठाई गई। साथ ही कहा गया कि जिन मिलों द्वारा भुगतान में लापरवाही बरती जा रही है, उन्हें आगामी सीजन में गन्ना आवंटन न किया जाए। इसके अलावा गेहूं खरीद की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की गई।भाकियू (टिकैत) ने सहकारी समितियों पर रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा इसकी निगरानी के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने की भी मांग की। वहीं सड़कों के निर्माण और ईंट-भट्ठों पर किसानों की भूमि से हो रहे खनन पर सख्ती से नियम लागू कराने की बात कही गई। ज्ञापन में पॉपलर, यूकेलिप्टस समेत अन्य पेड़ों के बढ़ते मेढ़ विवादों के समाधान, ग्राम सचिवों व लेखपालों की गांवों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा किसानों की फार्मर आईडी शीघ्र बनवाने की मांग भी शामिल रही।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर किसानों को राहत दिलाने की अपील की। शिष्टाचार भेंट करने वालों में मुख्य रूप से चौधरी विनय कुमार,अशोक कुमार,चौधरी संजय सिंह,अरुण वाला,भाग सिंह,मूसा प्रधान, राजवीर सिंह ,श्यामवीर त्यागी ,मुकेश तोमरआदि किसान मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सरस्वती विहार स्कूल ने "रामायण को जाने" का किया भव्य रूप से आयोजन