Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-जिला स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे विजेता खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

जिला रोप स्किपिंग संघ सहारनपुर की सचिव नौरीन जहां ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस एवं पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, परवाह स्पोर्ट्स एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हैदर अली गुर्जर, जिला रोप स्किपिंग संघ सहारनपुर के चेयरमैन डॉक्टर मनोज कुमार सिंधी, सहारनपुर मंडल रोप स्किपिंग संघ के संयोजक मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। 
प्रतियोगिता में अंडर 12 में प्रथम ट्रॉफी एसपीएल आर्यन एकेडमी, मनोहरपुर देहरादून रोड, द्वितीय ट्रॉफी तेजस इंटरनेशनल स्कूल, नागल, तृतीय ट्रॉफी ओसियन व्यू एकेडमी ने जीती। अंडर 14 में प्रथम ट्रॉफी माउंट फोर्ट स्कूल, गागलहेडी, द्वितीय ट्रॉफी खालसा पब्लिक स्कूल, सड़क दुधली, तृतीय ट्रॉफी सेंट मैरीज स्कूल, चिलकाना रोड ने जीती। अंडर 16 में प्रथम ट्रॉफी खालसा पब्लिक स्कूल,अंबाला रोड, द्वितीय ट्रॉफी जिला खेलकूद कमेटी सहारनपुर तथा तृतीय ट्रॉफी सहारनपुर पब्लिक स्कूल ने जीती। प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मे रेफरी एवं जज की भूमिका अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, सरिता प्रजापति, तंजीम फातिमा, विष्णु चाहर, मोहम्मद शाकिर, अनन्या अग्रवाल, कुमारी ऊनमानी के द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में दीपक शर्मा, विजय, लाल धर्मेन्द्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हवन यज्ञ के साथ की भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा