संपूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतें दर्ज, 4 का निस्तारण
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- मार्च माह के प्रथम संपूर्ण समाधान दिवस में नगर क्षेत्र के 44 लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें से मात्र चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सके।
शनिवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में एसडीएम युवराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में नगर क्षेत्र के लोगों द्वारा पूर्ति विभाग, पुलिस, ब्लॉक, राजस्व, चकबंदी, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों से संबंधित 44 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिनमें से पूर्ति विभाग की एक और ईडब्ल्यूएस की तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जबकि अन्य शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। तहसीलदार पुष्पांकर देव, बीडीओ अमिताभ नारंग समेत तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ