कार्डियो-किडनी-मेटाबोलिक स्वास्थ्य के लिए अपनाएं जीवन के 8 जरूरी सूत्र - डॉ. संजीव मिगलानी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव मिगलानी ने कहा कि वर्तमान समय में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापा जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए “लाइफ के 8 एसेंशियल्स” बताए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने कार्डियो-किडनी-मेटाबोलिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।
डॉ. मिगलानी ने कहा कि असंतुलित खान-पान, शारीरिक गतिविधि की कमी, तंबाकू का सेवन और पर्याप्त नींद न लेना कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। यदि लोग अपनी दिनचर्या में थोड़े बदलाव कर लें तो हृदय, किडनी और शरीर के मेटाबोलिक सिस्टम को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ आदतों को अपनाने की अपील की।डॉ. मिगलानी ने कहा कि संतुलित और पौष्टिक भोजन करें ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अधिक नमक, चीनी और तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें। रक्तचाप नियंत्रित रखेंउच्च रक्तचाप हृदय और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंप्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम, योग या तेज चाल से चलना शरीर को सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ब्लड शुगर नियंत्रित रखेंमधुमेह से बचाव के लिए संतुलित आहार और नियमित जांच जरूरी है। समय पर जांच और नियंत्रण से कई गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।तंबाकू का सेवन छोड़ें धूम्रपान और तंबाकू हृदय, फेफड़ों और रक्त वाहिकाओं के लिए बेहद हानिकारक हैं। स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू का पूरी तरह त्याग करना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखें शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग का प्रमुख कारण बन सकता है। संतुलित भोजन और नियमित जांच से इसे नियंत्रित रखा जा सकता है। शरीर का वजन संतुलित रखें मोटापा हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप का बड़ा कारण है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रखा जा सकता है।पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद लें स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद बेहद आवश्यक है। अच्छी नींद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक है।और समय-समय पर अपने डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाए

0 टिप्पणियाँ