Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

स्वर्ण पदक जीतने पर निशु प्रजापति, तन्नू व अनिकेत का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सहारनपुर जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। सिहान बसंत उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक पर कब्जा जमाया।

बसंत कराटे एकेडमी के कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि एकेडमी की निशु प्रजापति, तनु प्रजापति और अनिकेत कुमार ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर श्रेष्ठता सिद्ध की। इन तीनों खिलाड़ियों का चयन अब कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (काई) द्वारा आगामी 22 से 24 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। वहीं, आयुष कुमार ने रजत पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया।
उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियो के द्वारा चार पदक जीतने पर कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवबंद स्थित बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ी पूर्व मे भी कराटे प्रतियोगिताओ मे पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा चुके है। उन्होने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भी हमारे खिलाड़ी पदक जीतकर प्रदेश और जिले का गौरव बढ़ाएंगे।कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव अमित गुप्ता, जिला ओलम्पिक संघ, मेरठ के अध्यक्ष पवन गोयल के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सिहान बसंत उपाध्याय को भी मोमेंटो देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ