Ticker

6/recent/ticker-posts

व्योवर्द्ध वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी ने रेलवे महाप्रबंधक से दिल्ली शामली के बीच चलने वाली ट्रेनों को सहारनपुर तक चलाए जाने की माँग

व्योवर्द्ध वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी ने रेलवे महाप्रबंधक से दिल्ली शामली के बीच चलने वाली ट्रेनों को सहारनपुर तक चलाए जाने की माँग

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/ अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-व्योवर्द्ध वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी ने रेलवे महाप्रबंधक से दिल्ली शामली के बीच चलने वाली ट्रेनों को सहारनपुर तक चलाए जाने की माँग की है।

वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी ने रेलवे महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को भेजे पत्र में कहा है कि दिल्ली शामली सहारनपुर रेलखंड पर 1980 से ट्रेनें चालू हैं लेकिन दिल्ली से सहारनपुर तक के लिए सुबह के 9 बजे तक कोई ट्रेन नहीं है।पहली ट्रेन के पहुंचने का समय 10 :55 बजे लेकिन वो अक्सर लेट चलती है।ट्रेन 64027 रात्रि 21:41 बजे पहुँचती है और इसके बाद अगले दिन ट्रेन 64023 सुबह 9:13 बजे पहुँचती है।इस बीच सहारनपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है जबकि इतने समय में कम से कम 3 ट्रेन सहारनपुर पहुँचनी चाहिएं।महबूब सैफ़ी ने कहा है कि दिल्ली से चलकर शामली तक आने वाली ट्रेनों को सहारनपुर तक बढ़ाया जा सकता है।सुबह और शाम के समय ट्रेनें सहारनपुर तक चलाए जाने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी और रेलवे के राजस्व में भी व्रद्धि होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ