Ticker

6/recent/ticker-posts

मंडल कॉर्डिनेटर पर पार्टी में गुटबाजी बनाकर पार्टी को खत्म करने का आरोप लगाकर पुतला किया आग के हवाले

मंडल कॉर्डिनेटर पर पार्टी में गुटबाजी बनाकर पार्टी को खत्म करने का आरोप लगाकर पुतला किया आग के हवाले

शामली, सहारनपुर के बाद अब मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं में रोष, भविष्य में पार्टी को सकता है भारी नुकसान

रिपोर्ट एसडी गौतम

मुजफ्फरनगर- सहारनपुर मंडल के अंदर बहुजन समाज पार्टी मेँ  कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है पार्टी के अंदर लगातार कर्मठ कार्यकर्ताओ को दरकिनार किया जा रहा है। अभी हाल ही में नवनियुक्त मंडल कॉर्डिंनेटर नरेश गौतम को लेकर जनपदभर के आम कार्यकर्त्ताओ में भारी रोष व्याप्त है, आम कार्यकर्ता जो जमीनी स्तर पर पार्टी को अपने वोट से जीवित रखने का काम करता है उसकी नाराजगी से आने वाले समय में बसपा को भारी नुकसान होने की संभावना बढ़ती जा रही है।

जिला शामली, फिर सहारनपुर और आज जनपद मुजफ्फरनगर के बसपा जिला कार्यालय पर सहारनपुर निवासी मंडल कॉर्डिंनेटर नरेश गौतम का पुतला फूंककर गुस्सा जाहिर गया। कार्यकर्ताओ का आरोप है की सिर्फ एक ही व्यक्ति को बार-बार इस मंडल की बागडोर क्यों दी जा रही है? क्या इसके अलावा पार्टी के पास पुरे मंडल मे कोई कर्मठ कार्यकर्ता नहीं है? इन सब सवालों के साथ नये मंडल कॉर्डिंनेटर को लेकर भी कार्यकर्ताओ ने अपना रोष व्यक्त करते हुए मुज़फ्फरनगर जिलें के बसपा पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या मे मौजूद कार्यकर्ताओ ने *नरेश गौतम, विजय जाटव हटाओ, बसपा पार्टी बचाओ* के नारे लगाते हुए पुतला दहन दिया। कार्यकर्त्ताओ का कहना है कि नरेश गौतम ने सहारनपुर मंडल मे नयी गुटबाज़ी शुरु कर दी है जिससे आम कार्यकर्ता के साथ-साथ, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओ की अनदेखी से पार्टी को भारी नुकसान होता जा रहा है। गौरबतल है कि पिछले सप्ताह अभी कुछ दिन पहले मंडल कार्यालय सहारनपुर मे भी भारी संख्या मे बसपा कार्यकर्ताओ ने एकत्र होकर नरेश गौतम का पुतला फूंककर अपना रोष जताया था और उससे पहले शामली जिले मे भी इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर मंडल कॉर्डिनेटर नरेश गौतम व विजय जाटव का विरोध किया जा चुका है। मंडल के तीनों जिले में लगातार हो रहे इस विरोध प्रदर्शन ने आम कार्यकर्त्ता को सोचने पर मजबूर कर दिया है यदि यही विरोध लगातार जारी रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव मे बसपा को इस मंडल मे भारी नुकसान उठाना पड सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया एसडीएम, तहसील और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण