टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-वैराग्य टेबल टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वैराग्य टेबल टेनिस अकादमी के अंश सभरवाल ने बताया कि सहारनपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग के मार्गदर्शन एवं सहयोग ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह में पार्षद सुधीर पंवार, सारांश गुंबर विशेष रूप से शामिल रहे।
आयोजक अंश सभरवाल ने बताया कि अंडर-13 बालक वर्ग मे प्रथम स्थान दक्ष आनंद, द्वितीय स्थान आरुष पंवार, तृतीय स्थान करण नगर एवं अथर्व कौशिक। अंडर-13 एवं 15 मिक्स गर्ल्स मे प्रथम स्थान आरवी चौधरी, द्वितीय स्थान याशिका गर्ग। अंडर-15 बालक वर्ग मे प्रथम स्थान आरव कालरा, द्वितीय स्थान सोहम गुंबर, तृतीय स्थान आरुष पंवार एवं सक्षम त्यागी। अंडर-17 बालक वर्ग मे प्रथम स्थान जितमन, द्वितीय स्थान वरदान गुप्ता, तृतीय स्थान अर्नव चौधरी एवं आरुष पंवार। अंडर-17 एवं अंडर-19 मिक्स गर्ल्स मे प्रथम स्थान चुमकी, द्वितीय स्थान रुही खान, तृतीय स्थान हर्षिता एवं अन्वेशा अग्रवाल।अंडर-19 बालक वर्ग मे प्रथम स्थान जितमन, द्वितीय स्थान साक्षी त्यागी, तृतीय स्थान वर्धन गुप्ता एवं आरव कालरा। मेंस सिंगल्स मे प्रथम जतिन दुआ, द्वितीय चिराग गुप्ता, तृतीय आयुष्मान कपूर एवं हर्षित शर्मा रहे। ओपन डबल्स मे प्रथम आयुष्मान कपूर एवं जतिन दुआ, द्वितीय स्थान जितमन एवं चिराग गुप्ता।वेटरन 60+वर्ग मे प्रथम स्थान संजय कपिल, द्वितीय स्थान डॉ. नरेंद्र खन्ना। वेटरन 40+ वर्ग मे प्रथम स्थान एकाग्र मित्तल, द्वितीय स्थान डॉ. शिफा उल्लाह, तृतीय स्थान आदित्य आनंद। वेटरन डबल्स मे प्रथम स्थान डॉ. अंकित गाबा एवं संजय कपिल, द्वितीय डॉ. राज खन्ना एवं डॉ. शिफा उल्लाह। बॉयज़ टीम इवेंट मे विजेता रेनबो स्कूल (आरव कालरा, सक्षम त्यागी, कनव पंवार एवं कुनाल बरमन), उपविजेता डीपीएस स्कूल (सोहम ग्रोवर, गुरमन सिंह एवं विनायक सोनी)। गर्ल्स टीम इवेंट मे विजेता गुरु नानक स्कूल (रूही, डिंपल एवं तुलसी), उपविजेता रेनबो स्कूल (अन्वेशा, हर्षिता एवं आरवी)।कार्यक्रम मे आयोजकों के द्वारा अश्वनी कुमार त्यागी (उप क्रीड़ा अधिकारी, शामली) एवं अलंकार किशोर (सचिव, सहारनपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन) का भी विशेष आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पुष्पेंद्र, अखिलेश भार्गव, रीना राणा, दीपशिखा बुधिराजा एवं डॉ. गिरीश दंड, उज्ज्वल मल्होत्रा का विशेष सहयोग रहा। टूर्नामेंट में मुख्य रेफरी तेजस्वी चौहान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

0 टिप्पणियाँ