Ticker

6/recent/ticker-posts

गांव लालवाला में अभी भी तनाव व्याप्त, पुलिस बल तैनात

गांव लालवाला में अभी भी तनाव व्याप्त, पुलिस बल तैनात

पुलिस के सामने पथराव होने के बावजूद अब तक नहीं कानूनी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष द्वारा नहीं दी गई तहरीर, जांच जारी

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- गांव लालवाला में भूमि विवाद को लेकर ठाकुर और दलित पक्ष के बीच हुए संघर्ष के मामले में 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है और न ही पुलिस ने अपनी ओर से किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। हालांकि गांव में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है।

शनिवार को गांव लालवाला में दो बीघा जमीन के स्वामित्व को लेकर दलित व ठाकुर पक्ष आमने सामने आ गए थे। जातीय संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के सामने ही एक पक्ष द्वार पथराव कर दिया गया। जिससे हालात और बिगड़ गए बाद में पुलिस ने लाठिया भांजते हुए भीड़ को तितर बितर किया था। मारपीट और पथराव की घटना में दलित पक्ष के नीरज, सुलेंद्र, आकाश, योगेश, राजकुमार, सविता, कलावती व सिब्बो घायल हो गए थे।  जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इसी मामले में 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई है। हालांकि गांव में अभी भी तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात है। कोतवाल रोजंत त्यागी ने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पूरे प्रकरण को लेकर जांच की जा रही है।

भीम आर्मी के पदाधिकारियों को किया हाउस अरेस्ट

देवबंद- रविवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों के गांव लालवाला पहुंचने की खबर के बाद पुलिस ने गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर बेरिकेटिंग कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने गांव लबकरी निवासी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य अम्बेडकर समेत अन्य पदाधिकारियों को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। भीम आर्मी के संस्थापक सदस्य दीपक बौद्ध ने बताया कि यदि कल तक आरोपी पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती तो 12  मई को सहारनपुर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया करेंगे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गांव लालवाला में अभी भी तनाव व्याप्त, पुलिस बल तैनात