"गुरु रत्न टीचर्स अवॉर्ड" से सम्मानित किए गए सोनू रमन
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- आमेट यूनिवर्सिटी तमिलनाडु द्वारा सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हापुड़ के कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में कस्बा नागल की विख्यात शिक्षण संस्था सैनिक स्मारक कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोनू रमन को "गुरु रत्न टीचर्स अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर जे रामचंद्रम मेरीटाइम फाउंडेशन के तत्वाधान में तमिलनाडु की प्रसिद्ध आमेट यूनिवर्सिटी चेन्नई द्वारा देशभर में शिक्षा के प्रति विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों की खोज कर उनका हौंसला बढ़ाने का कार्य करती हैं। इसी के क्रम में हापुड़ स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें फाउंडेशन के चेयरमैन व आमेट यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. राजेश रामचंद्रन व सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट हापुड़ की उपाध्यक्ष राम्या रामचंद्रन द्वारा श्री सोनू रमन को मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नागल क्षेत्र के लिए इस उपलब्धि पर श्री सोनू कुमार रमन को नगर के शिक्षकों में हर्ष की लहर है।
0 टिप्पणियाँ