Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर थंडर टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में किया प्रवेश

सहारनपुर थंडर टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में किया प्रवेश

बल्लेबाजी के लिए विनित माजरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-गली मोहल्ला कॉर्पाेरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सहारनपुर थंडर ने सहारनपुर पुलिस को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच ट्रफस्टार क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर पुलिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम की ओर से सागर कुमार ने 55, विनित ने 34 तथा मुकेश ने 27 रन का योगदान दिया। सहारनपुर थंडर की ओर से गौरव पंवार ने 3 और मनोज ठाकुर ने 2 विकेट लिए। 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर थंडर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से विनित माजरा ने 67, अंकित ने 39 और वैभव ने 28 रन बनाए। सहारनपुर पुलिस की ओर से अक्षय ने 5 विकेट हासिल किए, जबकि सन्नी, कासिम और विनित ने 1-1 विकेट लिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए विनित माजरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।  इस मौके पर गली मोहल्ला क्रिकेट एसोसिएशन के बाबा इंदर प्रीत, राकेश रस्तोगी, शुभम, यूपीसीए चौलेंजर कमेटी के सदस्य साजिद उमर तथा सहारनपुर जिला क्रिकेट संगठन से लतीफ उर रहमान, पीयूष राणा, बलविंदर, नवीन, वीरेंद्र पुंडीर, सौरव, रोहित, सुभाष, मोनू तरार, यशपाल और दीपक चौधरी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला कुश्ती टीमों का चयन 19 मई को -डॉ. संदीप गुप्ता