सहारनपुर के पुन्या गर्ग बने उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और विश्वस्तरीय सुविधाएं दिलाना मेरी प्राथमिकता -पुन्या गर्ग
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सहारनपुर की तरफ से बैठक में अध्यक्ष पुन्या गर्ग व संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने भाग लिया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा एवं आम चुनाव लखनऊ स्थित बीबीडी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी में संपन्न हुए। इस अवसर पर सहारनपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पुन्या गर्ग को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने पुन्या गर्ग को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं खेलों के प्रति समर्पण से प्रदेश में बैडमिंटन को नई दिशा और गति मिलेगी। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन में उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पुन्या गर्ग ने कहा कि वे प्रदेश भर में बैडमिंटन के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा जिला एवं राज्य स्तर पर खेल गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सहारनपुर की तरफ से इस बैठक में अध्यक्ष पुन्या गर्ग व संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने भाग लिया। बैठक में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों, विभिन्न जिलों से प्रतिनिधियों तथा खेल जगत की अनेक प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।पुन्या गर्ग के उपाध्यक्ष बनने पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि इससे जिले के खिलाड़ियों की पहचान राज्य स्तर पर और मजबूत होगी। पुन्या गर्ग के उपाध्यक्ष बनने पर सहारनपुर के बैडमिंटन खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन में उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पुन्या गर्ग को डॉ. संदीप गुप्ता, मनीष कुमार, अंशुल कुमार, शेर सिंह, कुमार योगेश, हर्षित कपही आदि ने शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की।


0 टिप्पणियाँ