Ticker

6/recent/ticker-posts

20 जून को स्वच्छ कुण्ड पर भी होगा योगा कार्यक्रम

 20 जून को स्वच्छ कुण्ड पर भी होगा योगा कार्यक्रम

 नगरायुक्त ने अधिकारियों के साथ किया मंथन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह के अंतर्गत श्री जाहरवीर गोगा महाड़ी परिसर स्थित स्वच्छ कुण्ड (अमृत सरोवर) के तट पर भी नगर निगम द्वारा 20 जून को योग कार्यक्रम का कराया जायेगा। यौगिक क्रियाएं अन्तर्राष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री  भारतभूषण द्वारा करायी जायेंगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज निगम के सभी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर कार्ययोजना को अंतिम रुप दिया। उधर आज भी नगर निगम में निगम अधिकारियों ने विभिन्न यौगिक क्रियाएं करते हुए योग सप्ताह मनाया। 

अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने बताया कि 20 जून को प्रातः पांच बजे महाड़ी स्थित स्वच्छ कुण्ड के किनारे आयोजित कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, शहर के गणमान्य लोगों, विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों एवं छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न सामाजिक संगठनों के वालंटियर्स को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों द्वारा योगाभ्यास, योग गुरु पद्मश्री भारतभूषण के मार्गदर्शन में किया जायेगा। 
नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज दोपहर अधिकारियों के साथ स्वच्छ कुण्ड परिसर का निरीक्षण कर 20 जून के योग कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर 20 जून व 21 जून की कार्ययोजना को अंतिम रुप दिया। नगरायुक्त ने स्वच्छ कुण्ड परिसर सहित योग के लिए आयोजित स्थलों एवं पार्को की विशेष साफ सफाई कराने एवं योग थीम के अनुसार उन्हें सुसज्जित करने तथा पेंटिंग, स्लोगन आदि लिखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने 21 जून को सभी वार्डो में पार्षदों के सहयोग से योग कार्यक्रमों का आयोजन करने तथा योग के प्रति लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के योग कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी सभी योग कार्यक्रम स्थलों पर दिखाये जाने के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शहीदी पर्व पर फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब ने नवाबगंज चौक पर लगाई छबील