शहीदी पर्व पर फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब ने नवाबगंज चौक पर लगाई छबील
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब, कंपनी गार्डन ने आज नवाबगंज चौक पर राहगीरों के लिए ठंडे मीठे शरबत और कच्ची लस्सी की छबील लगाई। छबील का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष एम.पी. सिंह चावला ने अरदास के साथ किया।
भीषण गर्मी में हजारों राहगीरों ने मीठा शरबत और कच्ची लस्सी पीकर राहत महसूस की। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष हरीश ईशपूजानी, पूर्व प्रधान राकेश सचदेवा, राजेश गांधी, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश कुक्कड़, गुरजीत मल्होत्रा, गौरव मारवाह, विनोद वर्मा, अरविंदर पाल सिंह चावला, नरेश मदान, राजीव अरोड़ा, अजय ठकराल, संजय तनेजा, डिंपी, बॉबी गुम्बर, जीत सिंह, सरबजीत सिंह मौजूद रहे। कंपनी बाग मॉर्निंग क्लब से मनजीत सिंह, अनिल तुली, सुशील जसूजा, अनिल अरोड़ा, रवि अरोड़ा, दलीप मल्होत्रा, श्याम गुलाटी समेत शहर की कई गणमान्य हस्तियां भी उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ