आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-बरेली में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए 11 पदक जीतकर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 13 और 14 जून 2026 को बरेली में किया गया था। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जहां सहारनपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होने बताया कि सहारनपुर की टीम की ओर से खेलते हुए गाव्या बिंद्रा ने स्वर्ण, आंचल ने स्वर्ण, रैन ने स्वर्ण, विशाखा ने स्वर्ण, शिवांगी ने स्वर्ण, आरव वत्स ने स्वर्ण, कृष्णा ने स्वर्ण, आदित्या कृष्णा ने स्वर्ण, अक्षित चौधरी ने रजत, जयंत चौधरी ने स्वर्ण व गौरव कुमार ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दियाा। सचिव अभिषेक चौधरी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह जीत उनके अनुशासन और कड़ी मेहनत का नतीजा है। खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व नालंदा वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर मुकुल चौधरी, सचिव अभिषेक चौधरी, कुश्ती कोच आदेश, ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, शोभा बिंद्रा, मयंक बिंद्रा और अमित कुमार आदि ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 टिप्पणियाँ