जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं की शिकायतों के निस्तारण में निर्देश दिए कि जब तक प्रकरण पूर्ण रूप से निस्तारित न हो जाए और संबंधित उद्योग बंधु सतुष्ट न हो जाए तब तक उसे एजेण्डा में शामिल रखा जाए। बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस, बैंक, जिला पंचायत से संबंधित प्रकरणों को सुना गया।
बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के उपरान्त लम्बित प्रकरणों पर नराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये कि प्रकरण किसी भी दशा में निर्धारित समय अवधि के बाहर लम्बित न रखा जायें। नगर निगम से सम्बन्धित एजेण्डे में लम्बित बिन्दुओं पर नगर निगम के साथ एक बैठक आयोजित करा कर प्रकरणों को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। नगर निगम के प्रकरणों में अधिक समय से लम्बित बने हुए प्रकरणों पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। देहरादून रोड मुख्य मार्ग पर स्थित रजवाहे की पटरी, जो जनता रोड से लिंक हो रही है, के निर्माण व चौडीकरण के सम्बन्ध में सिचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि उक्त प्रकरण पीडब्ल्यूडी को हैण्डओवर कर सिंचाई विभाग पीडब्यूडी के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा जायें। चुनेहटी रेलवे फाटक के निकट फोरलेन हाइवे ब्रिज कट पर सहारनपुर शहर में जाने के लिये कोई भी रिफ्लेक्टर के सम्बन्ध लोक निर्माण से उपस्थित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 19 जून 2026 को विभागीय बैठक में प्रकरण को प्रस्तुत किया जायेगा। औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी, अम्बाला रोड, सहारनपुर से पानी निकासी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये कि पुलिस फोर्स के साथ जाकर निर्माण कार्य प्रारम्भ करें। जिला पंचयात से सम्बन्धित बिन्दुओं पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। प्लेज पार्क, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र से सम्बन्धित प्रकरण पर निर्देश दिये गये कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा मुख्य मार्ग से जोडने वाली सड़क का निर्माण कराया जायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, उपायुक्त उद्योग श्री अजय कुमार त्रिपाठी, एलडीएम श्री नवनीत शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी-जिला पंचायत श्री चन्द्रवीर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा आईआईए से प्रमोद सड़ाना, सीआईएस से अध्यक्ष श्री रविन्द्र मिगलानी, हौजरी एसोसिएशन से श्री मनजीत अरोडा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ