Ticker

6/recent/ticker-posts

गायत्री विहार कालोनीवासियों ने की टूटी सड़कें तत्काल ठीक कराने की मांग

 गायत्री विहार कालोनीवासियों ने की टूटी सड़कें तत्काल ठीक कराने की मांग 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-ग्राम सराय स्थित गायत्री विहार कालोनी के निवासियों ने टूटी सड़कें तत्काल ठीक कराने की मांग की है।

कालोनीवासियों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है।जल जीवन मिशन के तहत पानी की लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोद दिया गया।लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई।मरम्मत नहीं होने से सड़कों के गड्ढों में तब्दील हो जाने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है।सबसे अधिक परेशानी महिलाओं,बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को हो रही है।रोजाना लोग टूटी सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।बरसात के दिनों में गढ्ढों में पानी भर जान से स्थिति और भी भयावह हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।कांग्रेस नेता अतहर अंसारी ने कहा कि टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाए।यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रामपुर मनिहारान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत,डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल