Ticker

6/recent/ticker-posts

एचआरडीए,एमएमडीए पर लगाया भवन स्वामियों के उत्पीड़न का आरोप

 एचआरडीए,एमएमडीए पर लगाया भवन स्वामियों के उत्पीड़न का आरोप 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- एचआरडीए और एमडीडीए में भवन स्वामियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट महिला पहाड़ी महासभा की अध्यक्ष मुस्कान नेगी ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

इस दौरान मुस्कान नेगी ने आरोप लगाया कि एचआरडीए और एमडीडीए में आम जनता का शोषण चरम पर है।भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को जानबूझकर भ्रमित किया जाता है। बार-बार विरोध के बावजूद जनता के लिए कोई भी सरल प्रक्रिया विकसित नहीं की जा रही है।उन्होंने कहा कि संस्थाओं में व्याप्त अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करायी जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संगठन की मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गयी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन देने वालो में बबीता,किरण,आशीष कालरा,रायपाल, मुकुल,सुमित,अनिल कुमार,अश्वनी कुमार,राजेश सिंह, पुनित, रामपाल,टिंकू,किरण,सचिन पंकज आदि सहित सैकडों लोग शामिल रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रामपुर मनिहारान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत,डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल